3 मई 2015 - 10:06
 इराक़ में बम विस्फोट, दसियों हताहत

इराक़ में पिछले 24 घण्टों में होने वाली विस्फोट की घटनाओं में 30 से अधिक लोग हताहत और घायल हुए हैं।

इराक़ में पिछले 24 घण्टों में होने वाली विस्फोट की घटनाओं में 30 से अधिक लोग हताहत और घायल हुए हैं।
सूमरिया समाचार एजेन्सी के अनुसार दियाला प्रांत के अबूगरमा नामक गांव में शनिवार को होने वाले विस्फोट में 5 लोग मारे गए और 6 घायल हो गए।  दियाला के ही जलूला क्षेत्र में हुए एक अन्य विस्फोट में 4 लोग घायल हो गए। उधर अलबग़दादिया समाचार एजेन्सी ने समाचार दिया है कि बीजी रिफाइनरी में एक विस्फोट में 11 लोग हताहत और घायल हुए हैं।  यह विस्फोट एक मोटर साइकिल में रखे विस्फोटक पदार्थ से हुआ।  इस विस्फोट के माध्मय से इराक़ के स्वयंसेवियों को लक्ष्य बनाने का प्रयास किया गया था। इसी बीच बग़दाद के सद्र सिटी क्षेत्र में कल रात हुए विस्फोट में एक व्यक्ति मारा गया जबकि पांच लोग घायल हो गए। दूसरी ओर इराक़ के संचार माध्यमों ने अलअंबार प्रांत में सेना की प्रगति की सूचना दी है।  सैनिकों के साथ एक झड़प के दौरान पूर्वी अर्रेमादी में आईएसआईएल के 30 आतंकवादी मारे गए।